राजनांदगांव

10 जून तक कलस्टर में होंगे जन समस्या निवारण शिविर
01-May-2026 5:16 PM
 10 जून तक कलस्टर में होंगे जन समस्या निवारण शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 मई।
राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर 62 स्थानों पर जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक शिविर में 15 से 20 ग्राम पंचायतों के समूह को शामिल किया गया है। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी कलस्टर बनाकर शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। छुरिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडारपुर, बोईरडीह, घोघरे, हालेकोसा, जरहामहका, झिथराटोला, कल्लूटोला, लालूटोला, मगरधोखरा, महाराजपुर, नागरकोहरा, पिनकापार, पुर्रामटोला, रामपुर, रंगीटोला, शिकारीमहका, शिकारीटोला के लिए 4 मई 2026 को ग्राम पंचायत भण्डारपुर में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसी तरह डोंगरगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरतलाव, पीपरखारकला, बुढानछापर, बरनाराकला, चारभांठा, मोहनपुर, नारायणगढ़, रामपुर, कनेरी, भगवानटोला, बागनदी, बागरेकसा, कारूटोला, टाटेकसा, कोठिटोला, सीतागोटा के लिए 5 मई 2026 को ग्राम पंचायत बुढानछापर में, डोंगरगांव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत आसरा, कोकपुर, वि.नवागांव, सांगिनकछार, तेन्दूनाला, बम्हनीभांठा, खम्हेरा, तिलईरवार, टप्पा, जन्तर, चिचदो, माथलडबरी, मोहड़, मनेरी, बरगांव, मारगांव, गिरगांव, कोहका मो., गु.नवागांव के लिए 6 मई को ग्राम पंचायत आसरा में, राजनांदगांव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सुन्दरा, बोरी, गठुला, भाठागांव, बोइरडीह, जराही, तुमडीलेवा, अचानकपुर भाठापारा, परमालकसा, मनकी, तोरनकटठा, पार्रीकला, बरगा, इंदामरा, भानपुरी, पनेका, बांकल, फरहद, रीवागहन, भेड़ीकला के लिए 7 मई को ग्राम पंचायत सुंदरा में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित की जाएगी।

 छुरिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत अछोली, आमगांव कु., चिरचारीकला, चिरचारीखुर्द, घुपसाल कु., हालाडूला, केरेगांव, खुर्सीटिकुल, कुमर्दा, मुंजालकला, मुंजालपाथरी, सागर, सोमाझिटिया के लिए 8 मई को ग्राम पंचायत आमगांव कु. में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित की जाएगी।


अन्य पोस्ट