राजनांदगांव

कल मजदूर दिवस
30-Apr-2026 12:25 PM
कल मजदूर दिवस

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
राजनांदगांव, 30 अप्रैल।
कल एक मई यानी मजदूर दिवस पर छत्तीसगढ़ समेत देशभर के मजदूरों की दशा और दिशा को बेहतर बनाने को लेकर कई वायदे फिर से किए जाएंगे। सालभर में एक मई का दिन सियासी दलों के लिए वायदों की झड़ी लगाने का एक खास मौका होता है। यह तस्वीर एक महिला मजदूर की असल हालात को बयां कर रही है, जब वह झुलसती धूप में अपने मासूम औलाद को लेकर बर्तन बेचने गलियों का खाक छान रही है। छत्तीसगढ़ में कल मजदूर दिवस पर सरकारी-गैर सरकारी स्तर में ढेरों आयोजन होंगे। इसके बाद यह वर्ग फिर से सालभर के लिए गुमनामी में चला जाएगा। (तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’/अभिषेक यादव)

 


अन्य पोस्ट