राजनांदगांव

देर रात खुला रखा पान ठेला, हुड़दंग करने पर संचालक गिरफ्तार
29-Apr-2026 5:52 PM
देर रात खुला रखा पान ठेला, हुड़दंग करने पर संचालक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 29 अप्रैल। देर रात पान ठेला खुला रखकर हुडदंग करने और शांतिभंग करने वाले संचालक के विरूद्ध कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को रात्रि सेक्टर-01 एवं चेक गश्त पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने देखा कि प्यारेलाल चौक स्थित रतन पान पैलेस  देर रात तक खुला हुआ था और वहां ग्राहकों का जमावड़ा लगा था, जब दुकान संचालक से देर रात तक दुकान खोलने के संबंध में पूछताछ की गई, तो संचालक ने पुलिस और वहां मौजूद ग्राहकों के साथ वाद-विवाद और गाली-गलौज करने लगा।  संचालक द्वारा अत्याधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू होने और क्षेत्र की लोक शांतिभंग करने की प्रबल संभावना को देखते पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने रमेश सिन्हा 45 वर्ष निवासी रामनगर को गिरफ्तार किया।  आरोपी का उक्त कृत्य बीएनएसएस  की धारा 170 के तहत निवारक गिरफ्तारी की श्रेणी में आने पर उसके विरुद्ध धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार किया गया। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


अन्य पोस्ट