राजनांदगांव
राजनांदगांव, 29 अप्रैल। उदयाचल हेल्थ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा आम नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कल 30 अप्रैल को नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष शिविर में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर के हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. पंकज पटेल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर का आयोजन गुरुवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस शिविर में घुटनों का दर्द एवं अस्थिरता, कूल्हे के जोड़ का दर्द, पुराने एवं नए फ्रैक्चर, चलने-फिरने में कठिनाई तथा अन्य हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं की जांच की जाएगी। उदयाचल नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना ने बताया कि एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल के विभिन्न विशेषज्ञों की सेवाएं भविष्य में भी उदयाचल में उपलब्ध कराई जाती रहेंगी। उक्त जानकारी उदयाचल सूचना प्रभारी गुरदीप सिंह बग्गा द्वारा प्रदान की गई।


