राजनांदगांव

वैष्णव समाज भाजपा के लिए रहा सदैव वंदनीय - रमन
29-Apr-2026 4:26 PM
वैष्णव समाज भाजपा के लिए रहा सदैव वंदनीय - रमन

वैष्णव समाज ने रमन का ज्ञापित किया धन्यवाद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 अप्रैल।
वैष्णव समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को रायपुर स्थित स्पीकार हाउस में डॉ. रमन सिंह को समाज के मनोज निर्वाणी को राजगामी संपदा न्यास का उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।  इस अवसर पर कृष्ण कुमार वैष्णव, देवकुमार निर्वाणी, गंगादास वैष्णव, दिग्विजय दास वैष्णव, सौरभ निर्वाणी, रजत वैष्णव,  भोला वैष्णव, वैभव निर्वाणी, आकाश दास वैष्णव, साकेत दास वैष्णव, प्रज्ञा निर्वाणी, मनोज निर्वाणी, दिलीप दास वैष्णव, आकाश दास वैष्णव, ज्ञानेश्वर दास वैष्णव, कृष्ण कुमार वैष्णव ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं देवकुमार निर्वाणी ने गीता तथा नारियल भेंट कर रमन सिंह का अभिवादन किया।  इस अवसर पर वैष्णव समाज के प्रदेश सचिव युवा इकाई दिग्विजय दास वैष्णव ने समाज के लोगों का परिचय कराया ।

वैष्णव समाज द्वारा किए गए स्वागत अभिनंदन से अभिभूत होते डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वैष्णव समाज हमारे लिए सदैव वंदनीय एवं पूज्यनीय स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मठ मंदिरों को संरक्षित किया जाएगा और दानवीर राजा महंत दिग्विजय दास की पुण्यतिथि एवं जन्मतिथि को मनाने की परंपरा को बड़ा करने एक स्थाई व्यवस्था का निर्माण किया जाएगा। नवनियुक्त उपाध्यक्ष मनोज निर्वाणी ने डॉ. रमन सिंह का धन्यवाद देते समाज का आशीर्वाद लिया एवं समाज को मजबूत बनाने की बात कही।


अन्य पोस्ट