राजनांदगांव

14 खाताधारकों के खातों से 50 लाख का संदिग्ध ट्रांजेक्शन
29-Apr-2026 4:00 PM
14 खाताधारकों के खातों से 50 लाख का संदिग्ध ट्रांजेक्शन

कोतवाली और सायबर सेल की कार्रवाई

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 29 अप्रैल। सायबर अपराधों में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों पर राजनांदगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। कोतवाली पुलिस और सायबर सेल की टीम ने म्यूल खाताधारकों का पता लगाकर बड़ा खुलासा किया। 14 आरोपियों के अलग-अलग बैंक खातों पर पुलिस ने 50 लाख रुपए का संदिग्ध लेनदेन पाए जाने की जानकारी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोटल से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले में मिशन साइबर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 14 बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने हेतु किया जा रहा था। जांच में यह सामने आया कि इन खातों के माध्यम से 50 लाख रुपए से अधिक का संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुआ है।  पुलिस ने आरोपी मिहीर साहू लखोली, भरत वैष्णव किरगी, शेख फैजान तकियापारा दुर्ग, कुणाल सिंह बख्तावर चाल, कुमारू लाल मुरूमकला ठेलकाडीह, दुकालूराम साहू रेवाडीह, मोनिका यादव नंदई चौक, शेख सैफुद्दीन लखोली अटल आवास, संगीता साहू घोरदा, केजाबाई यादव घोरदा, राधिका यादव घोरदा, मुकेश निर्मलकर मुढहीपार सोमनी, किरण रहकवार ममता नगर एवं शेखर पसीने सेक्टर-07 तालपुरी भिलाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट