राजनांदगांव
दिगम्बर जैन समाज ने की अगवानी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 अप्रैल। दिगम्बर जैन समाज राजनांदगांव के मूल नायक श्री 1008 नेमिनाथ भगवान की नवीन प्रतिमा की भव्य अगवानी आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम शिष्य मुनिश्री नीरज सागर महाराज एवं निर्मद सागर जी महाराज ससंग के साथ भव्य अगवानी आज शहर के गुरूनानक चौक में की गई। तत्पश्चात विद्या वंश के परम प्रभावक शिष्य नीरज सागर महाराज एवं निर्मद सागर महाराज जी के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
दिगंबर जैन समाज के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि जैन धर्म के युग श्रेष्ठ आचार्य श्री विद्या सागर महाराज ने अपने जीवन में इस धरती पर कई मंदिरों का शीलान्यास कराया, किन्तु राजनंादगांव को सबसे अंतिम मंदिर आचार्य श्री के सानिध्य में शीलान्यास का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आचार्य श्री के आशीर्वाद से भव्य पीले पाषाण का नक्कासी दार मंदिर सबका मनमोह रहा है।
इधर पूज्य मुनिश्री नीरज सागर जी महाराज एवं निर्मद सागर जी महाराज ससंग का आगमन रविवार को सुबह 7.30 बजे नगर आगमन हुआ। तत्पश्चात शोभायात्रा गुरूनानक चौक से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दिगम्बर जैन मंदिर गंज लाइन पहुंची। समाज में दिगम्बर जैन पंचायत, आदर्श महिला मंडल, बाल मंडल, युवा मंडल, बालिका मंडल सभी में भरपूर उत्सह देखा जा रहा है। दिगम्बर जैन पंचायत ने सकल जैन समाज दिगम्बर, श्वेताम्बर, तेरहपंथी स्थानकवासी एवं सभी अहिंसा धर्मप्रेमी सुबह 7.30 बजे गुरूनानक चौक में भगवान की भव्य अगवानी की।
दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक झांझरी, सचिव सूर्यकांत जैन, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष पीसी जैन, आदर्श महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा जैन आदि ने नवीन नेमिनाथ भगवान की प्रतिमा की अगवानी एवं महाराज श्री की भव्य अगवानी की। शोभायात्रा में समाज की महिलाएं, युवतियां, पुरूष व युवा वर्ग शामिल थे।


