राजनांदगांव

वाद-विवाद, आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई
26-Apr-2026 9:00 PM
वाद-विवाद, आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई

राजनांदगांव, 26 अप्रैल। शांतिभंग करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध तुमड़ीबोड़ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान के तारतम्य में 25 अप्रैल को ग्राम माहुल झोपड़ी में अनावेदक आरोपी त्रिभुवन अम्बादे 27 साल निवासी माहुल झोपड़ी द्वारा लोगों से अनावश्यक वाद-विवाद कर शांतिभंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिए धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर पृथक से धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर इस्तगासा तैयार कर न्यायालय जिला राजनांदगांव में पेश किया गया है।


अन्य पोस्ट