राजनांदगांव
मानव मंदिर चौक में शरबत वितरण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 अप्रैल। राजा दिग्विजय दास की स्मृति में शनिवार को मानव मंदिर चौक में श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लेकर उनके योगदान को याद कर सेवा कार्यों में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान राजगामी संपदा न्यास समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्णिमा साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज निर्वाणी का सम्मान महापौर मधुसूदन यादव की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने राजा दिग्विजय दास के जनसेवा एवं त्यागपूर्ण जीवन को प्रेरणास्रोत बताया। संस्कारधानी सेवा संस्थान द्वारा मानव मंदिर चौक में शरबत वितरण कार्यक्रम में लगभग 3 हजार गिलास शरबत का वितरण किया। कार्यक्रम में मधुसूदन यादव, पूर्णिमा साहू, मनोज निर्वाणी ने नागरिकों को शरबत वितरण किया। इस दौरान राजू डागा, लक्ष्मण लोहिया, संजय तेजवानी, भावेश अग्रवाल, मनोज बैद, राजा माखीजा, सुरेश पंजवानी, अशोक सेठिया, अमित खंडेलवाल समेत अन्य लोग शामिल थे।


