राजनांदगांव
योजना का लाभ लेने शिविर में पहुंची माताएं व बुजुर्ग महिलाएं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 अप्रैल। महतारी वंदन योजना के तहत लाभ लेने वाली माताएं व बुजुर्ग महिलाएं शनिवार को वार्ड नं. 46 में आयोजित महतारी वंदन केवाईसी शिविर में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक पहुंची।
पार्षद शेखर यादव और भाजयुमो जिला मंत्री सुनील सेन से मिली जानकारी के अनुसार महतारी वंदन योजना के तहत लाभ ले रही महिलाओं के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शासन के इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को ई-केवाईसी करवाने भटकना न पड़े इसके लिए वार्ड नं. 46 में नि:शुल्क ई-केवाईसी के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लाभान्वित महिलाओं ने बायोमेट्रिक अंगूठा लगाकर सत्यापन कराया। इस शिविर में वार्ड की माताएं व बुजुर्ग महिलाएं शिविर में पहुंचकर ई-केवाईसी का लाभ लिया।


