राजनांदगांव
राजनांदगांव, 25 अप्रैल। नागरिकों को एक रुपए में एक लीटर शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने नगर निगम द्वारा वर्षों पहले 6 स्थानों पर वाटर एटीएम स्थापना की गई थी, जो तकनीकी खराबी के कारण कुछ समय से खराब स्थिति में आ गई थी, जिसे महापौर मधुसूदन यादव एवं नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर मरम्मत कर पांच वाटर एटीएम चालू किया गया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों नगर निगम, जिला कार्यालय, नया बस स्टैंड, चौपाटी के पास, बसंतपुर जिला चिकित्सालय, हाट बाजार में वाटर एटीएम लगाया गया था। जिसका देखरेख एवं संधारण कार्य समय-समय में वाटर एटीएम संचालक द्वारा किया जा रहा था। वाटर एटीएम लगाने का उद्देश्य 1 रुपए में शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना था।
वर्षों से लगे होने के कारण वाटर एटीएम में खराबी आ गई थी तथा हाट बाजार के वाटर एटीएम का समान भी चोरी हो गया था।
वर्तमान में गर्मी को देखते महापौर एवं आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा एटीएम का मरम्मत किया गया। मरम्मत उपरांत नगर निगम, जिला कार्यालय, नया बस स्टैंड, चौपाटी के पास की वाटर एटीएम चालू किया गया तथा जिला चिकित्सालय में लगे एटीएम चिकित्सालय के सहयोग से चालू कर उन्हें संचालन के लिए दिया गया। इस प्रकार 5 वाटर एटीएम वर्तमान में चालू है। जिसका लाभ आम नागरिक उठा रहे है। इस संबंध में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि शुद्ध एवं ठंडा पानी सुचारू रूप से मिले इस हेतु प्रक्रिया कर महिला समूह को निगरानी एवं मेंटनेंस करने जिम्मेदारी दी जाएगी।


