राजनांदगांव

हटाए गए आबकारी के मुख्य लिपिक
25-Apr-2026 3:54 PM
हटाए गए आबकारी के मुख्य लिपिक

राजनांदगांव, 25 अप्रैल। छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरूस्त करने और प्राप्त शिकायतों पर कड़ा रूख अपनाते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आबकारी आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी इस ताजा आदेश के हत राजनांदगांव जिले में पदस्थ मुख्य लिपिक रामसिंह पाटिल को उनके वर्तमान पद से हटाकर दूसरी जगह संबद्ध कर दिया गया है। अधिकारिक पत्र (दिनांक 23 अप्रैल 2026) के अनुसार रामसिंह पाटिल जो कि कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी जिला राजनांदगांव में मुख्य लिपिक के पद पर कार्यरत थे, उनके विरूद्ध विभाग को कई गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थी। इन शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए और प्रशासनिक कार्य की सुविधा को बनाए रखने के उद्देश्य से उच्च अधिकारियों ने उनके वर्तमान पदस्थापना में बदलाव का निर्णय लिया है।  दुर्ग संभागीय उडऩदस्ता में नई जिम्मेदारी दी गई है। सहायक उपायुक्त अभिषेक तिवारी का कहना है कि इस संबंध में आदेश उन्हें नहीं मिला है। इधर सोशल मीडिया में जारी आदेश की माने तो अपर आयुक्त आबकारी छत्तीसगढ़ के हस्ताक्षर से यह आदेश 23 अप्रैल को जारी हो गया है।


अन्य पोस्ट