राजनांदगांव

महापौर ने किया बजट क्रियान्वयन, 3 स्कूलों में राशि का वितरण
24-Apr-2026 5:20 PM
महापौर ने किया बजट क्रियान्वयन, 3 स्कूलों में राशि का वितरण

 प्राचार्यों को भेंट किया 30-30 हजार का चेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 24 अप्रैल। निर्धन छात्रा शिक्षा व्यवस्था बजट प्रावधान क्रियान्वयन अंतर्गत गुरुवार को महापौर मधुसूदन यादव की उपस्थिति में महापौर कक्ष में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, नगर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह समेत आलोक श्रोती व निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में महापौर ने ठा. प्यारेलाल सिंह उ.मा.शाला के प्राचार्य राजेन्द्र सिंह बघेल, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ.मा.शाला की प्राचार्य पूर्णिमा शुक्ला तथा पदुमलाल पुनालाल बक्शी उ.मा.शाला की प्राचार्य सुनिता खरे को स्कूल की निर्धन छात्राओं के वार्षिक शुल्क जमा करने 30-30 हजार रुपए का चेक दिया।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट महापौर मधुसूदन यादव द्वारा 22 अपै्रल 2026 को आहुत बैठक में सदन में पेश किया गया। बजट में विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से पारित किया गया। बजट पारित होने के 24 घंटे के अंदर महापौर ने निर्धन छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था संबंधी प्रावधान का क्रियान्वयन करने निर्देशित किए। निर्देशानुसार विभागीय प्रक्रिया कर उक्त प्रावधान का क्रियान्वयन अंतर्गत प्राचार्यों को निर्धन छात्राओं के वार्षिक शुल्क एवं अन्य शुल्क जमा करने चेक दिया गया।

महापौर श्री यादव ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के बजट में हमने मूलभूत सुविधा सहित शहर विकास के अलावा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ को समाहित किया है। जिसका क्रियान्वयन करने का संकल्प हमने सदन में लिया था। संकल्प अनुसार निर्धन छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा संबंधी प्रावधान का आज ही क्रियान्वयन किया और उसके लिए 3 शासकीय स्कूल के निर्धन छात्राओं के वार्षिक शुल्क एवं अन्य शुल्क के लिए चेक प्राचार्यों को प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि इस प्रावधान को पहले क्रियान्वयन करने का उद्देश्य यह है कि शिक्षा सत्र प्रारंभ हो चुका है और विद्यार्थियों की फीस जमा करने की प्रक्रिया स्कूलों में की जा रही है। स्कूलों में राशि देने से प्राचार्य निर्धन छात्राओ का फीस जमा करेंगे। जिससे छात्रा के शिक्षा में व्यावधान उत्पन्न नहीं होगा।

कार्यक्रम में सुनील साहू, राजेश जैन रानू, बीना ध्रुव, सावन वर्मा, शैकी बग्गा, वर्षा सिन्हा, डीलेश्वर प्रसाद साहू, खेमीन यादव, संदीप बघेल, शिव वर्मा, मनोहर यादव, अपूर्वा श्रीवास्तव, प्रमोद झंझाडे, कुलेश्वर ध्रुव, प्रियंका कुरंजेकर, चन्द्रशेखर लश्करे, रवि सिन्हा, सतीश साहू, अमृता सिन्हा, सेवक राम उइके, डुरेन्द्र साहू, संजय रजक, चन्द्रकृत साहू,शरद सिन्हा, मुकेश  ध्रुव,  नादान सेन, समीर श्रीवास्तव, राजेश यादव, पंकज कुरंजेकर के अलावा शिक्षा सचिव संजीव कुमार मिश्रा व शिक्षक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट