राजनांदगांव
महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर कांग्रेस को कोसा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 अप्रैल। भाजपा नेत्रियों ने बुधवार को कांग्रेस का पुतला फूंका। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए पूर्व पार्षद व भाजपा महिला उत्तर मंडल की अध्यक्ष मधु बैद व अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने माथे में काली पट्टी लगाकर विरोध किया।
श्रीमती बैद ने कहा कि महिला आरक्षण का जो बिल पास होना था, संसद में 33 प्रतिशत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भारत की नई वंदन, अभिनंदन, मातृशक्ति अधिनियम के द्वारा जो 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था, वह नहीं हुआ। जिसको कांग्रेस और विपक्षी लोगों ने इसे काट दिया गया और हम महिलाओं में जो आज यहां पर हमारी जो आरक्षण नहीं लिया गया है जिसमें हम सारे राजनांदगांव पूरे प्रदेश, पूरे देश की महिलाओं में खलबली मच गई है कि हमारे लिए क्यों नहीं किया गया आरक्षण, क्या चाहते हैं राहुल गांधी की नरेंद्र मोदी ने जो इतनी मेहनत करी है महिलाएं सारी उनके लिए हम आज खड़े होकर उत्तर मंडल का कार्यक्रम रखा गया है और हम सारी मातृशक्ति बहनों ने किया ध्यान करके हमने अपनी नारियों का मातृशक्ति का यानी एक दम बता दिया गया कि हम भारत की नई कितनी शक्ति और कितनी वंदन है मातृशक्ति को मैं वंदन अभिनंदन करती हूं।


