राजनांदगांव

महाराष्ट्र की देशी दारू संत्री जब्त
22-Apr-2026 4:25 PM
महाराष्ट्र की देशी दारू संत्री जब्त

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
राजनांदगांव, 22 अप्रैल।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा बागनदी थाना अंतर्गत अमृत पाल सिंह भाटिया के बागनदी रिहायशी मकान से 140 नग प्रत्येक 90 एमएल कुल मात्रा 12.600 बल्क लीटर देशी दारू संत्री महाराष्ट्र राज्य निर्मित जब्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमार कुर्रे, मुख्य आरक्षक निजाम शाह सहित अनिल सिन्हा, मनीष शामिल थे।


अन्य पोस्ट