राजनांदगांव
डिफेक्ट लाईबिलिटी के तहत होगी कार्रवाई
22-Apr-2026 3:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 22 अप्रैल। कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत वर्ष 2018-19 में पैकेज क्रमांक ग्रुप-एच के तहत स्वीकृत अर्जुनी से मेढ़ा सडक़ लंबाई 2.50 किलोमीटर में अनुबंधित ठेकेदार द्वारा नियमित संधारण कार्य नहीं कराए जाने के कारण पैकेज के अनुबंध को निरस्त कर दिया गया है। अर्जुनी से मेढ़ा सडक़ लंबाई 2.50 किलोमीटर अति जर्जर होने के कारण संधारण कार्य हेतु ठेकेदार की राशि को राजसात करते डिफेक्ट लाईबिलिटी के तहत पुर्ननिविदा कर नवीनीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


