राजनांदगांव
भ्रमित न करें महापौर, दर वृद्धि मनमानी - हेमंत
21-Apr-2026 3:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 21 अप्रैल। कांग्रेस के पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने संपत्ति कर की दरों में की गई वृद्धि को मनमानी बताया है। उन्होंने कहा कि दरों में वृद्धि को लेकर विभागीय मंत्री के मौखिक आदेश को केवल राजनांदगांव नगर निगम ने स्वीकार किया है। प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्र में कर में वृद्धि नहीं की गई है। इसे लेकर उन्होंने महापौर पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते वस्तुस्थिति स्पष्ट करने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी निकायों की स्थिति खराब है। राजस्व आय बढ़ाने स्थाई उपाय किए जाए। प्लेसमेंट व सफाई ठेका के नाम पर फिजूलखर्ची रोककर स्थापना व्यय घटाया जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


