राजनांदगांव

गोपी बने शहर परिक्षेत्र अध्यक्ष
20-Apr-2026 5:14 PM
गोपी बने शहर परिक्षेत्र अध्यक्ष

 जिला रजक समाज की बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अप्रैल।
जिला रजक (धोबी) समाज की महत्वपूर्ण बैठक दीनदयाल नगर स्थित सामाजिक भवन में संपन्न हुई। जिसमें समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में वर्ष 2023 से 16 अप्रैल 2026 तक तीन वर्ष पूर्ण होने पर वर्तमान जिला पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त घोषित किया गया।
उक्त जानकारी देते जिला मीडिया प्रभारी लोकेश रजक ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आगामी नई कार्यकारिणी के चयन हेतु सभी परिक्षेत्र से अध्यक्ष/सचिव/अन्य स्वजातीय बंधु कुल दो-दो व्यक्ति मिलकर मनोनीत कर की जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत 17 मई 2026 को जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए चयन कराए जाएंगे। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराई जाएगी। जिससे समाज के प्रत्येक सदस्य को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिल सके।

बैठक में शहर परिक्षेत्र अध्यक्ष के चयन पर भी चर्चा की गई। कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नए अध्यक्ष के रूप में गोपी रजक का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति देते हुए उन्हें शहर परिक्षेत्र अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में डॉ. लेखराम निर्मलकर, योगेश कुमार निर्मलकर, रोहित राम निर्मलकर, पवन निर्मलकार, गोपी रजक, तिज़ूराम निर्मलकर, कृष्णा निर्मलकर, दिलीप निर्मलकार, नील निर्मलकार, मधु निर्मलकार, पुरुषोत्तम निर्मकर, धनेश्वर निर्मलकर, अंकलूराम, शिवकुमार, खेमलाल निर्मलकर , चुम्मन निर्मलकर, चंद्रकुमार निर्मलकर, संतोष रजक, हेमंत निर्मलकर, रोहित निर्मलकर, नंदकुमार रजक, कैलाश सोनवानी, हीरालाल निर्मलकर, लोकेश रजक सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।


अन्य पोस्ट