राजनांदगांव

नांदगांव-दुर्ग तिराहे पर पलटा तार से भरा ट्रक
19-Apr-2026 10:41 PM
नांदगांव-दुर्ग तिराहे पर पलटा तार से भरा ट्रक

चालक-सहचालक बाल-बाल बचे
‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अप्रैल।
राजनांदगांव-दुर्ग स्थित पार्रीनाला तिराहे में रविवार तडक़े एक टायर के तार से भरी एक भारी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक और सह-चालक बाल-बाल बच गए। घटना रविवार सुबह 4 बजे की है। माना जा रहा है कि  ओवरलोड होने के चलते घुमावदार चौराहे में चालक ट्रक को नियंत्रित नहीं कर पाया और यह हादसा हो गया। कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के बोरगांव से रायपुर जा रही टायर के तार से भरी ट्रक पार्रीनाला तिराहे में आज सुबह पलट गई।  क्षमता से अधिक सामान लोड होने की वजह से ट्रक का पिछला भाग अलग हो गया। जिसके चलते लोडिंग सामान नीचे गिर गया। हादसे में चालक और सह-चालक सकुशल बच गए।
 

सह-चालक के मुताबिक  हादसा उस वक्त हुआ, जब तिराहे से ट्रक घुमावदार स्थिति में था। उसी दौरान सर्कल के मध्य ट्रक पलट गई। इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया है। चालक और सह-चालक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस विवेचना में जुटी हुई है।
-


अन्य पोस्ट