राजनांदगांव

फुटकर व्यापारियों ने महापौर को समस्याओं से अवगत कराया
19-Apr-2026 8:45 PM
फुटकर व्यापारियों ने महापौर को समस्याओं से अवगत कराया

राजनांदगांव, 19 अप्रैल। स्थानीय कमला कालेज के समस्त फुटकर व्यापारियों ने बीते दिनों भाजयुमो प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सिंह के साथ महापौर मधुसूदन यादव से मिलकर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इए दौरान महापौर ने न सिर्फ  उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना, बल्कि स्वच्छता व अन्य विषयों को लेकर उन्हें समझाइश दी व अन्य समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। सभी व्यापारी संतुष्ट होकर लौटे और उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। महापौर ने वहां पर सभी को डस्टबिन रखने की बात भी कही।


अन्य पोस्ट