राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अप्रैल। शातिर बाइक चोर से दो मोटर साइकिल जब्त कर छुरिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को मुखबिर सूचना से प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति बस स्टैंड छुरिया के पास कम कीमत पर मोटर साइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करने की सूचना प्राप्त होने पर मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु गवाह तलब कर छुरिया द्वारा बस स्टैंड के पास पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति दिखने पर घेराबंदी कर पकडक़र उसके नाम-पता पूछने पर मूलचंद सिन्हा उर्फ रवि 26 साल निवासी मोहबा पुलिस चौकी चिखली का रहने वाला बताया व अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि वह 2 मार्च 2026 को ग्राम बोईरडीह रोड किनारे खड़ी हुई मोटर साइकिल को चोरी कर चलाते ले जा रहा था। मोटर साइकिल में पेट्रोल खत्म होने पर मोटर साइकिल को छुरिया चिचोला रोड बापूटीला चौक के पहले पेड़ के नीचे रखना तथा 5 अप्रैल को शासकीय शराब भट्टी चंदैनिडीह के चखना दुकान के सामने खड़ी मोटर साइकिल को चोरी करना, मोटर साइकिल ले जाते समय पेट्रोल खत्म होने पर गौरी नाला पुलिया के पास झाडिय़ों में छिपाकर रखने का कथन देने पर आरोपी मूलचंद सिन्हा के निशानदेही पर मोटर साइकिल को 16 अप्रैल को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


