राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अप्रैल। अवैध रूप से होटल में शराब बिक्री करने वाले आदतन शराब कोचिया को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 04 बीयर बोतल, 14 पाव देशी/अंग्रेजी शराब व बिक्री रकम 500 रुपए सहित कुल 2770 रुपए जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अवैध शराब बिक्री व मारपीट के कई मामले दर्ज है।
मिली जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिड़दो निवासी बरेलाल सिन्हा अपने होटल में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक थैला में 4 बीयर बोतल एवं 14 पाव देशी/अंग्रेजी शराब तथा बिक्री रकम 500 रुपए सहित कुल 2770 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना डोंगरगढ़ में अवैध शराब बिक्री एवं मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं।


