राजनांदगांव

शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
18-Apr-2026 5:19 PM
शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अप्रैल।
अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले के विरूद्ध केसीजी जिले के गंडई पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 28 पौवा देशी प्लेन शराब एवं चार पहिया वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक छोटा हाथी वाहन में अवैध रूप से शराब का परिवहन करते पैलीमेटा से नर्मदा की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना स्टाफ  द्वारा शासकीय वाहन के साथ ग्राम मानपुर नाका के पास नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोका गया एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के सामने सीट के नीचे एक लाल रंग के थैले में कुल 28 पौवा देशी प्लेन शराब अनुमानित कीमती 2520 रुपए बरामद की गई। आरोपी अशोक कुमार सिन्हा 45 वर्ष निवासी ग्राम नर्मदा चकनार को 28 पौवा देशी प्लेन शराब और वाहन कीमती एक लाख रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट