राजनांदगांव
अब तक 9 पर कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 अप्रैल। मुसरा रेल्वे स्टेशन में ट्रेन रोकने की कोशिश करने के आरोप में आरपीएफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा है। ट्रेन परिचालन बाधित करने की घटना की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने मामले में शामिल आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की है।
मिली जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल को गाड़ी संख्या 68724 ट्रेन में मुसरा रेल्वे स्टेशन में यात्रियों द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रेन को रोकने की कोशिश की। इस मामले को लेकर नागपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने रेल्वे पुलिस को काननून कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी आधार पर पुलिस ने फोटाग्राफी के आधार पर 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरपीएफ इस घटना में शामिल कुछ और आरोपियों की तलाश कर रही है। यात्रियों द्वारा ट्रेन रोकने के प्रयास को रेल्वे प्रबंधन ने काफी गंभीरता से लिया। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।