राजनांदगांव

पटरी पर लोहा रखने का आरोपी नाबालिग निकला
16-Apr-2026 3:10 PM
पटरी पर लोहा रखने का आरोपी नाबालिग निकला

ईतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस का लोहे से ऑयल टैंक को पहुंचा नुकसान

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

राजनांदगांव, 16 अप्रैल। राजनांदगांव-दुर्ग के बीच रेल्वे ट्रैक में लोहे का भारी राड रखकर मुसाफिरों की जान को खतरे में डालने के आरोप में आरपीएफ ने  एक कड़ी कार्रवाई में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

नाबालिग की इस हरकत से न सिर्फ यात्रियों की जान-माल को भारी नुकसान हो सकता था, बल्कि  लोहे की राड से इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस का ऑयल टैंक भी क्षतिग्रस्त हो गया। डोंगरगढ़ आरपीएफ प्रभारी प्रशांत अल्डक ने ‘छत्तीसगढ़’  को बताया कि लोहे के रॉड को सीधा करने के इरादे से नाबालिग ने ट्रैक पर रॉड रख दिया था। इस दौरान इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस भी गुजरी। लोहे की वजह से ऑयल टैंक को नुकसान पहुंचा।

मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 12856 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस का इंजन बीते दिनों परमालकसा के पास एक लोहा टकराने से इंजन का ऑयल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले की जब आरपीएफ ने जांच शुरू की तो पता चला कि एक नाबालिग ने ट्रैक पर लोहा रख दिया था। जिसके चलते यह हादसा हुआ। मुखबिर की सूचना पर पार्रीनाला के एक घर में 15 साल के नाबालिग को चिन्हित किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि रेल्वे लाईन के पास पड़े लोहे के टुकड़ों को पटरी में रख दिया था, ताकि ट्रेन के गुजरने से सीधा हो जाएगा। हालांकि नाबालिग के इस कदम से मुसाफिरों की जान मुश्किल में पड़ सकती थी। इसी के चलते इस मामले को लेकर नागपुर रेल्वे सुरक्षा आयुक्त दीपचंद्र आर्य ने तत्काल एक टीम का गठन कर घटना की जांच करने का निर्देश दिया था।

तालाब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा...

महासमुंद,16अप्रैल। कभी शहर की निस्तारी का प्रमुख साधन रहने वाला गुड़रूपारा तालाब इस वक्त अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। जलकुंभी ने तालाब को लील लिया है और गर्मी की दस्तक के साथ ही यह तालाब पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुका है। तस्वीरों में साफ़  देखा जा सकता है कि पानी की जगह अब यहां केवल जलकुंभी और गंदगी का साम्राज्य है।

 फिर भी बच्चे नहा रहे हैं। मात्र 20 फीसदी पानी के साथ यह आज अंतिम सांस ले रहा है। कभी इसी तालाब में 3 हजार लोगों की निस्तारी होती थी।


अन्य पोस्ट