राजनांदगांव

चोरी का प्रयास, एटीएम में तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार
15-Apr-2026 4:16 PM
चोरी का प्रयास, एटीएम में तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 15 अप्रैल। एटीएम मशीन में तोडफ़ोड़ कर पैसे चोरी करने का प्रयास करने वाले आरोपी को खैरागढ़ जिले के छुईखदान पुलिस ने गिरफ्तार किया। एफआईआर दर्ज करने के चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को चोरी के प्रयास एवं तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाने के संगीन धाराओं में गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके देखरेख में संचालित एटीएम मशीन जो उदयपुर में स्थित है, को 14 अप्रैल को देखा तो एटीएम मशीन बंद था। लौबी का लाईट और एटीएम मशीन में किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी की नीयत से तोडफ़ोड़ किया गया है। रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 331(4), 305(म), 62, 324(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

मामला गंभीर होने से संदेही की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया गया। तकनीकी सहायता व मुखबिर से पुलिस टीम को सूचना मिली कि  संदेही ग्राम उदयपुर निवासी 40 वर्षीय चंपालाल जंघेल पुलिस को देखकर लुकछिप रहा है। मुखबिर की सूचना और तकनीकी  सहायता से संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया।  घटना में प्रयोग अलाजरब को आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्ती किया गया है। आरोपी चंपालाल जंघेल को 14 अप्रैल को गिरफ्तार  कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट