राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 अप्रैल। अंबेडकर जयंती के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर सहित विभिन्न वार्डों में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव शामिल होकर बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों पर चलने की अपील की। महापौर द्वारा अम्बेडकर जयंती पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आयोजित जुलूस का स्वागत कर अंबेडकर अनुयायियों को जयंती की बधाई दी।
महापौर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो कर अंबेडकर अनुयायियों को जयंती की बधाई दी। सुबह कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शमिल होकर पूर्व मंत्री धनेश पटिला, समाज के अध्यक्ष दीपांकर खोब्रागढ़े के अलावा राजेश जैन रानू, सावन वर्मा, शैकी बग्गा, डिलेश्वर प्रसाद साहू, खेमिन यादव, संदीप बघेल, शिव वर्मा, हेमंत शेखर यादव, मनोहर यादव, अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, प्रियंका कुरंजेकर, रवि सिन्हा, अमृता सिन्हा, गिरजा निर्मलकर, विजय राय, शरद सिन्हा, राजेश यादव, पंकज कुरंजेकर, संतोष निर्मलकर की उपस्थिति में समाज को जयंती की शुभकामना देते े बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने की अपील की।
श्री यादव ने कहा कि बाबा साहेब संविधान के निर्माता थे। जिसमें हमारे अधिकारों व कर्तव्यों का उल्लेख है। संविधान हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता का अवसर देता है। उन्होंने समाज में जात-पात के भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया तथा दलितों को सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सबके सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। महापौर ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर के अलावा भरकापारा, राहुल नगर, राजीव नगर सहित वार्डो में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहेब के बताए मार्गों पर चलने की अपील की। उन्होंने शहर में विभिन्न क्षेत्रों से आयोजित रैली में शामिल होकर जयंती की बधाई दी।


