राजनांदगांव

कल सांई महोत्सव में गूंजेगा श्रद्धा के स्वर
15-Apr-2026 3:46 PM
कल सांई महोत्सव में गूंजेगा श्रद्धा के स्वर

 काकड़ आरती से लेकर विशाल भंडारे और भजन संध्या
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 अप्रैल।
शहर में कल 16 अप्रैल को सांई बाबा के सानिध्य में सांई महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सांई दर्शन नगर स्थित मंदिर में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों, भंडारे और भजन कार्यक्रमों की श्रृंखला का वातावरण बना रहेगा। आरके नगर के पीछे स्थित सांई दर्शन नगर के सांई मंदिर में कल 16 अप्रैल को सांई महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष उमा सिंह राजपूत के अनुसार महोत्सव का शुभारंभ सुबह 5.30 बजे  काकड़ आरती के साथ होगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके पश्चात सुबह 7 बजे साईं बाबा की विधिवत अभिषेक पूजा संपन्न होगी। दोपहर 12 बजे मध्यान्ह आरती आयोजित की जाएगी जिसके बाद 1 से 4 बजे तक साईं प्रसादी (भंडारा) का आयोजन होगा जहां भक्तगण प्रसाद ग्रहण करेंगे।
सार्इं समिति के सदस्य ऋषि सिन्हा ने बताया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण सायं 5.30 बजे निकलने वाली साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा होगी। यह यात्रा मंदिर स्थित द्वारिकामाई से प्रारंभ होकर लक्ष्मी नगर जीवन कॉलोनी आरके नगर और कमला कॉलेज रोड होते हुए पुन: मंदिर परिसर में पहुंचेगी। शाम 7.30 बजे धूप आरती का आयोजन होगा। इसके बाद रात 8 बजे से विशाल साईं भंडारे की शुरूआत होगी। रात्रि 8 बजे से श्री हरि सत्संग मंडली द्वारा साईं भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। मंदिर के सदस्य ऋषि सिन्हा ने बताया कि इस आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है, ताकि सभी श्रद्धालु सुगमता से दर्शन और प्रसाद का लाभ ले सकें।


अन्य पोस्ट