राजनांदगांव

16 से प्रदेशभर में भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन
14-Apr-2026 3:04 PM
16 से प्रदेशभर में भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 अप्रैल।
विश्व बौद्ध संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश शाखा के तत्वाधान में आयोजित भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बोधि सत्व डॉ. भीमराव आम्बेडकर 135वीं जयंती 2026 को संविधान रक्षा संकल्प एवं  महाबोधि महाबिहार अधिकार दिवस के रूप में आयोजित किया गया। इस अवसर पर  विश्व बौद्ध संघ द्वारा 16 अप्रैल से 31 मई तक धम्मयान के माध्यम से पूरे प्रदेश में भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उक्त जानकारी देते विश्व बौद्ध संघ के प्रधान महासचिव किशोर खोब्रागढ़े ने बताया कि भ्रमण के दौरान डॉ. आम्बेडकर के विचारों, आदर्शों  का प्रचार-प्रसार संवैधानिक अधिकारों का प्रचार-प्रसार तथा विश्व शांति केे लिए भगवान बुद्ध के समता, स्वतंत्रता, बधुत्व एवं भाईचारा के संदेशों का व्यपाक प्रचार-प्रसार एवं भारतीय संविधान के पुस्तक की प्रतियों का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर समाज प्रमुख, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधिगण, बौद्ध एवं आम्बेडकरवादी, समाजसेवी, पत्रकार, साहित्यकार, बौद्ध भिक्षुगण, शामिल होंगे। विश्व बौद्ध संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 14 अप्रैल के कार्यक्रम में शहर में शामिल होंगे तथा 15 अप्रैल 2026 को छुरिया विकासखंड मे शामिल होंगे।


अन्य पोस्ट