राजनांदगांव
अशांति फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार
12-Apr-2026 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अप्रैल। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने एक बदमाश के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शक्ति शर्मा निवासी रामनगर वार्ड क्रमांक 7, हनुमान मंदिर के पास मोतीपुर, थाना चिखली, द्वारा क्षेत्र में विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति उत्पन्न की जा रही थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


