राजनांदगांव

800 किलो अवैध महुआ लाहन नष्ट
12-Apr-2026 3:46 PM
800 किलो अवैध महुआ लाहन नष्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अप्रैल।
जिले में अवैध शराब निर्माण और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बोरतलाव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध महुआ लाहन नष्ट किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रौरकसा डैम के पास बड़ी मात्रा में महुआ लाहन अवैध रूप से तैयार कर पानी में डुबाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान लगभग 800 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण पर रोक लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट