राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 अप्रैल। केसीजी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई अभियान शुरू किया। वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर 87 वाहन चालकों पर न्यायालय द्वारा 9 लाख 65 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए प्रकरणों को न्यायालय में पेश कर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित के लिए भेजा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस केसीजी छग द्वारा सडक़ सुरक्षा को बढ़ावा देने शराब पीकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के उलंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। माह अप्रैल 2026 में मोटर साइकिल में तीन सवारी पर 258 प्रकरण, समन शुल्क 77400, बिना नम्बर 134 प्रकरण, समन शुल्क 40200, बिना हेलमेट 36 प्रकरण, समन शुल्क 18000, बिना सीट बेल्ट 17 प्रकरण, समन शुल्क 8500, वाहन चलाते समय मोबाइल में बात करना 2 प्रकरण, समन शुल्क 600, मालवाहक में यात्री परिवहन 5 प्रकरण, समन शुल्क 1500, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना 1 प्रकरण, समन शुल्क 2000, प्रेशर हॉर्न 29 प्रकरण, समन शुल्क 8700, यातायात नियमों का पालन न करना 83 प्रकरण व समन शुक 24900 एवं अन्य धाराओं के तहत 100 प्रकरण समन शुल्क 32400 कुल 665 प्रकरण पर समन शुल्क 2,14,200 रुपए एवं शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर 87 प्रकरण पर न्यायालय द्वारा 9,65,000 रुपए का अर्थदंड से दंडित किया गया।
जिला पुलिस केसीजी व्यापक स्तर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने वाले वाहन चालकों पर मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई करते लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई के लिए 06 प्रकरण में संबंधित परिवहन विभाग को भेजी जाती है। यातायात नियमों का पालन कराने जनजागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दिया जा रहा है एवं नियमों के उलंघनकर्ताओं पर मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई निरंतर जारी है।


