राजनांदगांव

पुराना ढाबा में महापौर ने किया निरीक्षण
09-Apr-2026 6:20 PM
पुराना ढाबा में महापौर ने किया निरीक्षण

महिलाओं को वितरित किया डस्टबिन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अप्रैल।
महापौर मधुसूदन यादव ने बुधवार को वार्ड नं. 4 के पुराना ढाबा में पैदल भ्रमण कर पानी व सफाई के संबंध में ढाबावासियों से चर्चा की। साथ ही बंद नाली की शिकायत पर नाली खोल सफाई करने एवं कुछ क्षेत्रों में पानी की समस्या पर समाधान करने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह समेत शैंकी बग्गा, सावन वर्मा, संदीप बघेल, सचिन टुरहाटे की उपस्थिति में पुराना ढाबा की महिलाओं को डस्टबिन वितरित किया।

महापौर श्री यादव गलियों व सडक़ में साफ -सफाई तथा पानी के संबंध में चर्चा की। पुराना ढाबावासियों ने नाली जाम होने तथा कुछ क्षेत्रों में पानी नहीं आने की शिकायत की। मंगलम सिटी के पीछे नाली जाम होने की शिकायत पर महापौर ने प्र. स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा से नाली खोलवाकर सफाई  कराने कहा। इसी प्रकार पानी की शिकायत पर अशोक साहू गली में इंटर कनेक्शन करने तथा गांधी साहू के घर के सामने बंद बोरिंग को चालू कर पंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप अभियंता अनुप पाण्डे से कहा कि उक्त कार्यों को पहली प्राथमिकता दें। जिससे पानी सप्लाई में राहत मिल सके। इसी प्रकार मुक्तिधाम रोड निर्माण की मांग पर प्र.सहायक अभियंता सुषमा साहू तथा उप अभियंता आयुषी सिंह को मुक्तिधाम रोड व नाली निर्माण के लिए स्टीमेंट तैयार करने कहा।

महापौर निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुराना ढाबा की महिलाओं को डस्टबिन का वितरण किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है। डस्टबिन वितरण का प्रमुख उद्देश्य घर में ही कचरा पृथक कर गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रख स्वच्छता दीदीयों को देना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता से जोडऩा है, क्योंकि बिना जन सहभागिता के शहर को स्वच्छ एवं साफ रखना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुराना ढाबा में निवासरत सुरज साहू के दुर्घटना में घायल होने पर महापौर श्री यादव ने उनके घर जाकर मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछ उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर पवन निर्मलकर, गेमुलाल कुंजाम, हिमांशु पटेल, मिलन साहू, पल्टु रजक, चंद्रप्रकाश साहू, जसवंत मेश्राम, रोहित यादव, पुनाराम सिन्हा सहित पुराना ढाबावासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट