राजनांदगांव

दो दर्जन गांजा के पौधों संग दंपति गिरफ्तार
09-Apr-2026 6:17 PM
दो दर्जन गांजा के पौधों संग दंपति गिरफ्तार

मुढिय़ा मोहारा क्षेत्र के कसारी में पुलिस कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अप्रैल
। मुढिय़ा मोहारा क्षेत्र के एक गांव में गांजा का पौधा उगाते पुलिस ने एक दंपत्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा पौधे जब्त किए हैं। गांजा का पौधा  लगाने के पीछे उद्देश्य स्पष्ट नहीं हुआ है। दंपत्ति पर गांजा उगाने के लिए बाड़ी में छोटे स्तर पर खेती करने का भी आरोप है। मोहारा पुलिस चौकी मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मोहारा क्षेत्र के कसारी में एक घर की बाड़ी में गांजा का पौधा होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने देवेन्द्र मुंजारिया और उसकी पत्नी तीजकुंवर मुंजारिया को 28 गांजा के पौधे के साथ तुंरत गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि दंपत्ति ने जानबूझकर गांजा के पौधों को उगाया। इसके पीछे असली वजह को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।
बाड़ी में पुलिस ने पौधा देखकर बकायदा गांव के पंचों और अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी भी कराई। इसके बाद पौधों को जड़ समेत उखाडक़र जब्त किया गया। पुलिस ने पौधों की पहचान के लिए ग्रामीणों की मदद ली है, ताकि कानूनी कार्रवाई के दौरान पुलिस को सवालों का सटीक जवाब देने में आसानी होगी। एक जानकारी के मुताबिक गांजा के पौधों की कीमत करीब 10 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(क) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस को दंपत्ति के इस हरकत को लेकर अन्य अहम जानकारी भी मिली है।


अन्य पोस्ट