राजनांदगांव

नाबालिग को भगाने वाला आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार
08-Apr-2026 4:30 PM
नाबालिग को भगाने वाला आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 8 अप्रैल। नाबालिग बालिका को अपहरण कर जबर्दस्ती शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को केसीजी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिग का लगातार शोषण किया जा रहा था। आरोपी को बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को संदेही युवराज यादव द्वारा बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपहरण कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में धारा 137, (2) बीएनएस का अपराध का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। मामला गंभीर एवं नाबालिग बालिका से संबंधित होने से अपहृता एवं संदेही के पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया गया। पुलिस टीम को  मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही द्वारा पीडि़ता को  अपहरण कर हैदराबाद ले जाकर छुपाकर अपने साथ रखा है।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पीडि़ता व संदेही की पतासाजी के लिए टीम हैदराबाद जाकर पता-तलाश करने पर पीडि़ता को आरोपी युवराज यादव 23 निवासी ग्राम झुरानाडी थाना छुईखदान के कब्जे से बरामद किया गया।

पीडि़ता से पूछताछ  कर विस्तृत कथन लेख किया गया, जो बताई कि आरोपी युवराज यादव इसे नाबालिग जानते हुए अपने प्रेम जाल में फंसाकर  शादी का झांसा देकर  अपहरण कर  शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया गया है। घटना दिनांक को भी भगाकर जबदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण मे धारा 64 (2) (ड),  96 बीएनएस एवं धारा 6 पाक्सो एक्ट का प्रसार कर आरोपी युवराज यादव  को 7 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट