राजनांदगांव

खैरागढ़ में भाजपा का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मना
07-Apr-2026 4:34 PM
खैरागढ़ में भाजपा का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मना

कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जमीनी

स्तर पर काम करने का आह्वान

राजनांदगांव, 7 अप्रैल। खैरागढ़ जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पार्टी के संस्थापक नेताओं पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं प. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगीत का सामूहिक उच्चारण किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सभी आठ मंडलों एवं जिला मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला कार्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेताओं ने संगठन को मजबूत किया। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। वहीं प्रदेश में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास कार्य गति पकड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में मोर्चा प्रकोष्ठों का गठन हुआ है। जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि संगठन में पद केवल नाम के लिए नहीं होना चाहिए, बल्कि सभी को साथ लेकर चलना, उनके सुख-दुख में सहभागी बनना और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना ही सच्चे कार्यकर्ता की पहचान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिन्हें जमीनी स्तर तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। विक्रांत सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की घोषणा तो की गई, लेकिन इसके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार इस नवगठित जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे।

कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता टीके चंदेल ने भी संबोधित किया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वहीं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू ने बताया कि मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के बाद जिला स्तर पर 47वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाएंगे। साथ ही 7 से 12 अप्रैल तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई। जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू ने कहा कि स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए हैं, जो संगठन की एकजुटता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विक्रांत सिंह की उपस्थिति रही और सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के निर्वहन हेतु विक्रांत सिंह का जिलाध्यक्ष डॉ. बिसेसर  साहू के नेतृत्व में आठों मंडलों के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। साथ ही युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आयश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विक्रांत सिंह से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया, जिस पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन नवनीत जैन एवं शशांक ताम्रकार ने किया। इस दौरान नीलिमा गोस्वामी, प्रकाश सिंह, जैनेन्द्र जंघेल, जमुना कुर्रे, जंत्री साहू, दीना जंघेल, अशोक पाल, आनंद सिन्हा, ललित चोपड़ा, भावेश कोचर, देबकुमार सेन, गोरेलाल वर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, भोज बंजारे, राकेश ठाकुर, पेमेंद्र चंदेल, शत्रुघ्न साहू, विनय देवांगन, चंद्रशेखर यादव, सतीश वर्मा, आयश सिंह, अनिल अग्रवाल, पन्ना मंडावी, गिरजा चंद्राकर, ज्ञान यादव, दिवाकर सोनी, श्यामपाल ताम्रकार, राजू जंघेल, राजकुमार जंघेल, श्यामसुंदर साहू, दिनेश जंघेल, उमा चौबे, केशव चंदेल, भीखू हिरवानी, प्रेमसागर गुप्ता, देवीन बाई कोठले, वंदना तांडेकर, नीलम राजपूत, दिलेश्वर यदु, केशव वर्मा एवं मुकेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट