राजनांदगांव
ग्राम विकास समिति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अप्रैल। ग्राम गैंदाटोला में संचालित विदेशी/देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान का यथावत संचालन रखने की मांग करते मंगलवार को ग्राम विकास समिति गैंदाटोला ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ग्राम विकास समिति गैंदाटोला ने ज्ञापन सौंपते कहा कि ग्राम गैंदाटोला में शराब दुकान का संचालन जो कि भूमि खसरा नंबर 420, रकबा 7.967 का टुकड़ा में संचालित है। जिसके लिए आबकारी विभाग शासन के मापदंड के अनुसार ग्राम विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा व्यय कर भवन निर्माण किया गया है। शासन द्वारा ग्राम गैंदाटोला में 29 जुलाई 2024 को विदेशी शराब दुकान प्रारंभ किया गया है। सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र से इस क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री हो रहा था, उस पर अंकुश लगाने एवं शराब दुकान के भवन से शासन द्वारा जो भवन किराया राशि प्राप्त हो रहा था। जिससे ग्राम विकास समिति द्वारा जनहित कार्य जैसे गरीब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में मदद, गरीब परिवारों के बीमार व्यक्ति का इलाज में मदद, गरीब कन्या विवाह, दाह संस्कार में मदद जैसे अनेक ग्राम के मूलभूत विकास कार्य किया जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम गैंदाटोला में आबकारी विभाग द्वारा संचालित विदेशी/देशी कम्पोजिट शराब दुकान संचालन करने से ग्राम पंचायत/ग्राम विकास समिति गैंदाटोला एवं समस्त ग्रामवासी गैंदाटोला को किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं है। यदि नवीन स्थान पर उक्त शराब दुकान संचालित की जाती है तो ग्राम पंचायत/ग्राम विकास समिति गैंदाटोला एवं समस्त ग्रामवासी गैंदाटोला उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्राम विकास समिति गैंदाटोला अध्यक्ष, गैंदाटोला सरपंच ऊषा गुप्ता, व्यापारी संघ ग्राम गैंदाटोला अध्यक्ष समेत अन्य लोग शामिल थे।