राजनांदगांव
राजनांदगांव, 6 अप्रैल। लखोली क्षेत्र में धारदार हथियार रखने वाले युवक को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश एवं एएसपी कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन एवं कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मिलन सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 5 अप्रैल को सूत्रों से जानकारी मिली कि लखोली बायपास ओवरब्रिज के नीचे कृष्णा शर्मा नामक व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से धारदार हथियार रखा है।
सूचना पर मौका पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़े। नाम-पता पूछने पर कृष्णा शर्मा 21 वर्ष निवासी संतोषी नगर मुरूम बायपास ब्रिज के पास लखोली बताया। तलाशी लेने पर एक नग लोहे का धारदार चाकूनुमा कत्ता बरामद हुआ, जिसे वजह सबूत में जब्त कर अपराध सबूत पाए जाने से अप.क्र. 194/26 धारा 25 आम्र्स एक्ट कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आगे भी चाकूबाजों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


