राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 अप्रैल। अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले 3 आरोपियों को सोमनी पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों से शराब और दोपहिया वाहन जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन व एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में अपराध के रोकथाम व नियंत्रण तथा कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सतत अभियान कार्रवाई के तहत सोमनी थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस की टीम गठित कर 4 अप्रैल को अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी समीर कुमार पारधी 19 साल निवासी ग्राम बोईरडीह व रामा पारधी 21 साल निवासी ग्राम स्टेशन मुढीपारा के कब्जे से 120 पौवा देशी शोले प्लेन शराब कीमती 9600 एवं बिना नंबर स्कूटी टीवीएस कीमती 80 हजार रुपए को जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई कर गिरफ्तारी किया गया।
इसी तरह एक अन्य आरोपी प्रदीप पारधी 27 साल निवासी पुराना बस स्टैंड शारदा हॉस्पिटल के पास कैलाश नगर थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव के कब्जे से 51 पौवा देशी शोले शराब कीमती 4080 रुपए एवं बिना नंबर स्कूटी कीमती 80 हजार रुपए को जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई कर गिरफतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।