राजनांदगांव

जयंती पर याद किए गए दाऊ मंदराजी
03-Apr-2026 8:44 PM
जयंती पर याद किए गए दाऊ मंदराजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 3 अप्रैल। छत्तीसगढ़ी लोककला नाचा के पुरोधा दाऊ मंदराजी को उनके 125वीं जयंती पर लोक कलाकारों द्वारा भावपूर्ण कृतज्ञता ज्ञापित करते याद किया गया।

लोककला के नाचा विधा के पुरोधा दाऊ मंदराजी की कर्मभूमि कन्हारपुरी वार्ड नं 34 राजनांदगांव में मंदराजी महोत्सव पुरखा के सुरता के मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव व अध्यक्षता वार्ड पार्षद मोहनी युवराज भारती ने की। विशिष्ट अतिथि महेश साहू  के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष युवराज भारती, नाचा कलाकार चतुरसिंह बजरंग, नत्थन दास साहू, प्रेमलाल साव, छन्नूदास साहू, धन्नू श्रीवास, लोकगायक महादेव हिरवानी, मनहरण साहू, मोतीलाल साव उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि मधुसूदन यादव ने दाऊजी की प्रतिमा में दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर मुख्य आसंदी से लोककला के प्रति उनके योगदान को याद करते कहा कि दाऊजी ने राजनांदगांव के माटी में पैदा होकर छत्तीसगढ़ के नाचा कर्म व छतीसगढ़ी संस्कृति को देश दुनिया तक पहुंचाकर नाम कमाया। स्व. दाऊ टहल सिंह बजरंग, स्व. दुलार सिंग निर्मलकर,  संगीतकार खुमानलाल साव एवं प्रसिद्ध रंगकर्मी व संगीत निर्देशक स्व. देवीलाल नाग को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर अनेक लोक कलाकारों का शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

  इस अवसर पर चेतन सोनवाने, गिरधारी लाल हिरवानी, शिव श्रीवास, दुर्गाप्रसाद साहू, टोपराम हिरवानी, राजकुमार साहू, दिनेश साहू, राजू नाग, श्यामरतन साहू, नीलम साहू व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस अवसर पर छतीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका रजनी रजक, वैष्णवी रंगारी की मनमोहक सांस्कृतिक व नाचा कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। अंत तक कलाप्रेमियों ने कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया। प्रथम पाली में मंच संचालन देवेन्द्र हिरवानी व दूसरी पाली में छन्नूदास साहू मंच संचालक धरोहर द्वारा किया गया।  आभार प्रदर्शन आयोजन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र बजरंग द्वारा किया गया। उक्ताशय की जानकारी सह-सचिव ललित निर्मलकर द्वारा दी गई।


अन्य पोस्ट