राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 अप्रैल। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। जिसके तहत प्रतिदिन साफ -सफाई कर कचरा उठाया जा रहा है।
नागरिकों को स्वच्छता से जोडऩे फिडबेक लिया जा रहा है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों, तालाबों के आसपास साफ -सफाई कर वाल पेंटिंग कर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है तथा शौचालयों की मरम्मत भी की जा रही है। समय-समय पर स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड प्रभारी,स्वच्छता मित्र, स्वच्छता दीदी एवं मिशन क्लीन सिटी प्रभारी की बैठक लेकर स्वच्छता में सुधार करने निर्देशित किया जा रहा है। स्वच्छता की कडी में वार्ड नं. 1 व 2 में महापौर मधुसूदन यादव ने घर-घर डस्टबिन रखने वार्डवासियो को निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह, सावन वर्मा, डिलेश्वर साहू, संदीप बघेल, कमलेश बंधे, राजेश मिश्रा की उपस्थिति में डस्टबिन का वितरण किया। इस अवसर पर महापौर ने वार्डवासियो से साफ -सफाई बरतने, स्वच्छता अपनाने अपील की।
महापौर ने कहा कि इस वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर निगम का अमला युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। सडक़ों, गलियों व नालियों की सफाई के साथ साथ सार्वजनिक स्थल, चौक, चौराहों की भी विशेष सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गत सप्ताह राज्य की सर्वेक्षण टीम आकर शहर में सफाई का सर्वे किये है और आागमी दिनों में केन्द्रीय टीम भी आने वाली है। जिसके लिए हम सबको तैयारी करनी है। इस दौरान निगम का स्वास्थ्य अमला एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


