राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 अप्रैल। देश के प्रत्येक परिवार के सर पर पक्की छत हो इस सोच को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। क्रियान्वयन की इस कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल मोर मकान मोर आस योजना के तहत आम आदमी के आवास का सपना साकार करने किरायेदारों के रूप में निकाय क्षेत्र के परिवारों को उनका स्वयं का अपना आवास मात्र लागत मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के क्रियान्वयन एवं जनमानस को योजना का लाभ देने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया कर आवेदन आमंत्रित किया गया। प्राप्त आवेदनों में पात्र हितग्राहियों को महापौर मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर 1 अपै्रल 2026 को नगर निगम सभागृह में अपर कलेक्टर सीएल मारकंडे, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा सहित शैकी बग्गा, आलोक श्रोती, सुषमा साहू, राकेश नंदे, राजेश तिवारी की उपस्थिति में लाटरी के माध्यम से 21 पात्र हिग्राहियों को आवास का आबंटन किया गया।
जिसमें मोहारा में निर्माणाधीन 870 आवास में 15, रेवाडीह में निर्माणाधीन 258 अपूर्ण आवास में 6, इस प्रकार कुुल 21 आवेदको के स्वयं के आवास का सपना सकार हुआ। पूर्व में 236 पात्र ंिहतग्राहियों को आवास आबंटन कर योजना का लाभ दिया गया है।
आयुक्त ने कहा कि आज शासन की आवास योजना का लाभ लेकर 21 परिवार किराये के घर से मुक्त होंगे। शासन के इस योजना से वर्षों से किराये के मकान में निवास करने वाले परिवारों का स्वयं के आवास का सपना सकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को 15 दिन के कार्य दिवस में प्रावधिक आवास आबंटन पत्र दिया जाएगा। साथ ही पात्र हितग्राही जो इस लाटरी में शामिल नहीं हो पाए उन्हें राशि जमा उपरांत पुन: लाटरी कर आवास का आबंटन किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्री मारकंडे ने भी सभी नए आवास प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को बधाई देते इस लाभकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।


