राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 अप्रैल। अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार 21 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि टाटा ट्रक में अवैध रूप से गांजा जैसा मादक पदार्थ छुपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहा है, जो दुर्ग से राजनांदगांव जीई रोड होते हुए निकलने वाला है। सूचना पर एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी के नेतृत्व में पूर्व के थाना सोमनी के अपराध क्र. 154/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के आरोपी भरत कुमार सिंह 32 साल निवासी ताजपुर थाना माझी जिला छपरा बिहार, पुरनलाल लडिया उर्फ राजू 28 साल साकिन ग्राम कुम्रोडा (रिचई) जिला नसिंगपुर मप्र हाल झांकड़पारा धनकौड़ा थाना सदर धानुपाली जिला संबलपुर ओडिशा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया था। प्रकरण में फरार आरोपी पवन रात्रे उर्फ इमरान 23 साल निवासी बलौदा जिला जांजगीर चांपा का पता तलाश कर हिरासत लेकर मामले के संबंध में बारीकी से पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया, जो जुर्म स्वीकार करने पर कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाए जाने से गिरफ्तारी के कारणों का अवगत कराकर विधिवत गिरफतार किया है। मामला जुर्म अजमानतीय होने से न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया है।


