राजनांदगांव

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई
01-Apr-2026 7:06 PM
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 1 अप्रैल। लोक मंडई के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 वाहनों को पुलिस ने जब्त कर कार्रवाई की। साथ ही भगदड़ में गुम हुए बच्चों को पुलिस ने परिवार से मिला। इसे अलावा लोक मंडई कृषि मेला में पुलिस ने एक चाकू लेकर घूम रहे व्यक्ति के खिलाफ आम्र्स एक्ट की कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तुमड़ीबोड़ में आयोजित तीन दिवसीय लोक मंडई एवं कृषि मेला के दौरान पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के दिशा-निर्देश में पुलिस चौकी प्रभारी तुमड़ीबोड़ निरीक्षक दिलीप कुमार पटेल द्वारा मेला स्थल तुमड़ीबोड़-डोंगरगढ़ रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान 2 कार एवं 02 मोटर साइकिल चालकों को अत्याधिक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर उनके वाहन जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही ग्रामीणों को नशे में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया।

इधर मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात राजनांदगांव पुलिस बल ने अचानक हुई बारिश के दौरान अफरा-तफरी से भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़े 7 बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित परिवार वालों का पता तलाश कर उनके परिजनों से मिला। जिससे  परिजनों में राहत एवं खुशी का माहौल बना।

इसी दौरान मेला स्थल में एक व्यक्ति द्वारा चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते आरोपी जिनेन्द्र पाल 22 वर्ष साकिन तुमड़ीबोड़ रामनगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना चौकी तुमड़ीबोड़ में धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट