राजनांदगांव

नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
01-Apr-2026 7:03 PM
नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव, 1 अप्रैल। नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चिखली चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार 30 मार्च को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिग लडक़ी को आरोपी लोकनाथ ठाकुर द्वारा चॉकलेट देने के बहाने अश्लील बातें कहकर छेड़छाड़ किया है। रिपोर्ट पर  चौकी चिखली में आरोपी के विरूद्ध पाक्सो एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया।  मामला गंभीर अति संवेदनसील प्रकृति का होने से मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया।

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में तत्काल चिखली पुलिस द्वारा टीम तैयार कर आरोपी का पतासाजी हेतु आरोपी के सकुनत पर दबिश दिया गया, जो आरोपी लोकनाथ ठाकुर 33 साल साकिन सुंंदरा बंधियापारा वार्ड नं. 01 को हिरासत में लेकर चौकी चिखली लाकर पूछताछ किया, जो अपराध सदर धारा का जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी के विरूद्ध विधिवत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।


अन्य पोस्ट