राजनांदगांव
जुलूस में शामिल हुए महापौर
01-Apr-2026 6:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 1 अप्रैल। महापौर मधुसूदन यादव मंगलवार को प्रात: जैन समाज द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जुलूस में शामिल होकर जैन समुदाय के लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दी। महापौर ने कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी ने जीवन भर लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी एवं आपस में प्रेम भाव से मिलजुल कर रहने की सलाह दी। साथ ही पशुबलि, जातिगत भेदभाव आदि की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि महावीर स्वामी अहिंसा और त्याग की मूर्ति थे, हमें उनके द्वारा बताये सिद्धांतों को आत्मसात करना है और उन पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे