राजनांदगांव

सडक़ हादसे में बालोद के दो की मौत, मृतक एक ही गांव के
01-Apr-2026 3:23 PM
सडक़ हादसे में बालोद के दो की मौत, मृतक एक ही गांव के

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 1 अप्रैल। राजनांदगांव-दुर्ग रोड में नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबा के सामने तेज रफ्तार कार के चपेट में आने से बालोद जिले के एक ही गांव के रहने वाले दो व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 29 मार्च दोपहर की है। कार ने मोटर साइकिल में सवार दोनों  व्यक्ति को रौंद दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जमानती अपराध होने के चलते चालक को मुचलका में छोड़ा गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के रहने वाले नरोत्तम निषाद (40 साल) व उपेन्द्र देशमुख (45 वर्ष) निवासी अर्जुन्दा (चिरचार) मोटर साइकिल में सवार होकर 19 मार्च की दोपहर को नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे। इसी बीच मोटर साइकिल के ठीक पीछे आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। यह हादसा टेडेसरा के बाम्बे-कोलकाता ढाबा के ठीक सामने हुआ। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को  एक्सीडेंट होने की जानकारी दी।  इसके बाद दोनों को  अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। वहीं चालक के खिलाफ जमानतीय धारा होने के चलते कार्रवाई कर छोड़ा गया। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। गांव में घटना की खबर के बाद मातम पसर गया। 


अन्य पोस्ट