राजनांदगांव

गैस सिलेंडर फटने से ग्रामीण झुलसा, मकान क्षतिग्रस्त
30-Mar-2026 6:41 PM
गैस सिलेंडर फटने से ग्रामीण झुलसा, मकान क्षतिग्रस्त

डोंगरगढ़ क्षेत्र के मुंदगांव की घटना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 30 मार्च। डोंगरगढ़ इलाके के एक गांव के मकान में गैस सिलेंडर फटने की घटना में एक ग्रामीण बुरी तरह से झुलस गया। वहीं मकान को गैस के विस्फोट होने से काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण के मकान के कवेलू एवं अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना रविवार दोपहर की है।

 इधर, घटना की खबर सुनकर जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीडि़त परिवार से भेंटकर प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के मुंदगांव में नारायण वर्मा दोपहर को जब घर में मौजूद थे, उसी समय अचानक गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमका हुआ। धमाके के चपेट में आने से ग्रामीण नारायण वर्मा झुलस गए। वहीं मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ।

जोरदार विस्फोट होने के कारण घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। वहीं कवेलू और मकान के पिल्हर भी क्षतिग्रस्त हुआ। इस बीच जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव ने परिवार को उचित मुआवजा दिलाने आश्वस्त किया। उन्होंने पीडि़त परिवार को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं भी मुहैया कराने में मदद की। डोंगरगढ़ पुलिस घटना की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट