राजनांदगांव

अपराध को संरक्षण व मानव जीवन से खिलवाड़ में जिला अव्वल - रूपेश
29-Mar-2026 5:36 PM
अपराध को संरक्षण व मानव जीवन से खिलवाड़ में जिला अव्वल - रूपेश

राजनांदगांव, 29 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने जिले के लचर और भ्रष्ट प्रशासनिक तंत्र का प्रमाण उजागर करते कहा कि राजनांदगांव जिला प्रशासन अंतर्गत विभाग अपराध को संरक्षित करने का प्रमुख अड्डा बना हुआ है।

अवमानक पनीर निर्माता को जिला प्रशासन की टीम संरक्षित कर रखी थी, जब रायपुर की टीम ने छापामार कर गंभीर मामला उजागर किया तो उसे बचाते जिला खाद्य औषधि प्रशासन विभाग ने मामले से अवैध छाप को छिपाकर जिला न्यायालय में प्रकरण पेश करने के बजाय अपर कलेक्टर के पास पेश कर अपराध को बचाने का प्रमाण दिया। अब गर्मी के दिनों में अवैध पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर की धड़ल्ले से सप्लाई हो रही है  पानी निर्माता के पास ना तो वैध लाइसेंस है और सप्लाई वाले पैकेट में बैच नंबर, निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी डेट भी अंकित नहीं है, सिर्फ दिखावे के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग एक पर छापामार कार्रवाई कर बाकी लोगों से वसूली का आधार बनाती है।

 कार्रवाई के नाम पर सिर्फ  खानापूर्ति कर खाद्य औषधि एवं प्रशासन विभाग मानव जीवन को खतरे में डलवाने का काम कर रहे हैं। गर्मी के दिनों में धड़ल्ले से अवैध और अमानक पानी बिक्री हो रही है, उस पर भी विभाग कार्रवाई न कर अपराध को बढ़ावा दे रही ह। जैसे अमानक पनीर वाले के संस्था से जब्त पनीर को नष्ट करने के बाद भी सील ना कर उसे बचाने का तानाबाना बुन लिया गया था। उसी प्रकार अवैध पानी निर्माताओं को सीधे तौर पर आम जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ करने की खुली छूट विभाग के देने के कारण प्रशासनिक संरक्षण और भ्रष्टाचारिता में जिला अव्वल नंबर में है।


अन्य पोस्ट