राजनांदगांव

लोहे की चादर भरी ट्रेलर ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर
29-Mar-2026 4:24 PM
लोहे की चादर भरी ट्रेलर ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर

नांदगांव के आरके नगर चौराहे में थम नहीं रहे हादसे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 29 मार्च। शहर के रामकृष्ण नगर चौराहे में हादसे थम नहीं रहे हैं। रविवार को लोहे की चादर लेकर मुम्बई जा रही एक ट्रेलर ने सामने खड़ी ट्रक को जोरदार पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रेलर का सामने का हिस्सा और केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेलर ने जिस ट्रक को टक्कर मारी वह एक ही कंपनी की है। दोनों आगे-पीछे चल रहे थे। यातायात पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक रामकृष्ण नगर चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल में रविवार सुबह एक ट्रेलर ने सामने  जा रही ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रेलर एक ही कंपनी के हैं। लोहे की चादर लेकर दोनों वाहन मुम्बई की ओर जा रहे थे। ट्रैफिक सिग्नल में सामने जा रही ट्रेलर ने सिग्नल को देखकर गाड़ी रोकी। इधर पीछे आ रही ट्रेलर के चालक की नजर नहीं पड़ी। जिसके चलते यह हादसा हो गया।  पीछे से टक्कर मारने के चलते ट्रेलर का सामने का हिस्सा और केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची। मामले की जांच चल रही है।


अन्य पोस्ट